सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

रेखा गुप्ता से बकरा ईद पर सौहार्द बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश जारी करने की मांग की मनोज जैन नें

2 मिनट पढ़ें
मनोज जैन

रेखा गुप्ता से बकरा ईद पर सौहार्द बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश जारी करने की मांग की मनोज जैन नें

Advertisement

रेखा गुप्ता से बकरा ईद पर सौहार्द बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश जारी करने की मांग की मनोज जैन नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी बकरा ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए, सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष एवं मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल जारी करने का अनुरोध किया।

श्री जैन ने मुख्यमंत्री को बकरा ईद की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि दिल्ली जैसे विविध सांस्कृतिक शहर में सभी धर्मों के लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ रहते हैं, और ऐसे में यह आवश्यक है कि धार्मिक आयोजन सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर संपन्न हों।

Advertisement

अपने पत्र में श्री जैन ने बिंदुओं को रेखांकित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे। कुर्बानी करते समय विशेष संवेदनशीलता बरती जाए, जिससे किसी अन्य समुदाय की भावना आहत न हो | पशु अवशेषों का निस्तारण नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए, खुले में न फेंका जाए। सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो प्रसारित न की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की सामाजिक उत्तेजना या विवाद न उत्पन्न हो। तथा जो भी व्यक्ति या समूह माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इन सुझावों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को स्पष्ट और कठोर निर्देश जारी करेंगी, जिससे सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ पर्व मना सकें और दिल्ली में शांति एवं सद्भाव बना रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *