सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

2019 में हारते-हारते जीते मनीष सिसोदिया ने अभी से शुरू किया प्रचार, बताया क्यों छोड़ी पटपड़गंज सीट?

4 मिनट पढ़ें
मनीष सिसोदिया

2019 में हारते-हारते जीते मनीष सिसोदिया ने अभी से शुरू किया प्रचार, बताया क्यों छोड़ी पटपड़गंज सीट?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज के बदले इस बार जंगपुरा से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है. वह उम्मीदवारी का ऐलान होने के 24 घंटे के अंदर मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ जंगपुरा के अंगूरी देवी मंदिर पहुंचे. दोनों मंदिर में भी पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. इसी के साथ उन्होंने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में आज चुनाव प्रचार का आगाज भी कर दिया.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि मेरे लिए जंगपुरा कोई नया नहीं है. यहां की जनता से मैं भली भारत परिचित हूं. पार्टी ने जो निर्णय लिया, उसका मैं पालन कर रहा हूं. पहले पटपड़गंज से चुनाव लड़ता था, अब पार्टी ने जंगपुरा भेजा है तो जंगपुरा से चुनाव लडूंगा.

 

‘जंगपुरा के लोगों को भली भांति जनता हूं’

मनीष सिसोदिया से जब एबीपी न्यूज यह सवाल पूछा कि आखिरकार पटपड़गंज विधानसभा छोड़कर आप  जंगपुरा चुनाव लड़ने क्यों आए, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो डिसीजन लिया, हमने उसका पालन किया है. जंगपुरा की जनता हमारे लिए कोई नई या अजनबी नहीं है. यहां की जनता से मैं भली-भांति परिचित हूं.”

चुनाव में राम और हनुमान की एंट्री होगी! 

वहीं, जिस तरीके से मनीष सिसोदिया ने मंदिर के अंदर पूजा पाठ कर राम और हनुमान का जिक्र किया,  उसको लेकर एबीपी न्यूज ने जब उनसे यह सवाल किया कि क्या इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में राम और हनुमान की एंट्री हो चुकी है तो उन्होंने कहा चुनाव में राम और हनुमान की एंट्री हो न ना हो, लेकिन मन में राम और हनुमान जरूर होने चाहिए.

भगोड़ा पोस्टर पर मनीष सिसोदिया का जबाब

यह पूछने पर कि बीजेपी ने एक पोस्टर जारी कर आपको पटपड़गंज से भगोड़ा घोषित किया है. इस आप किस रूप में लेते हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम भागे नहीं हैं. हमें पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है. उसे हम पूरा कर रहे हैं. बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है. बीजेपी के पास जनता के लिए किए हुए काम की लिस्ट नहीं है, इसलिए वह इस तरह की बात कर रही है.’

‘जनता को भ्रमिम कर रहे बीजेपी वाले’ 

बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल के पुराने सरकारी बंगले का वीडियो जारी करने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास काम गिनाने के लिए कुछ नहीं है. बीजेपी के पास हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुछ दिखाने और बताने के लिए नहीं है. यही वजह है कि हम बेहतर स्कूल की बात करते हैं तो वह एक वीडियो दिखाते हैं.

हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं तो वह एक मकान का वीडियो दिखाते हैं. हम बच्चों को बेहतर शिक्षा की बात करते हैं तो वह एक वीडियो दिखाते हैं. हम मुफ्त बिजली की बात करते हैं तो वह एक वीडियो दिखाते हैं. बीजेपी वाले वीडियो दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *