सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

घोंडा विधानसभा में लोगो से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

घोंडा विधानसभा में लोगो से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया : रेखा रानी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल से जमानत मिलने के बाद काफी सक्रिय होते जा रहे हैं पहले ही दिन उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद दूसरे दिन पार्टी नेताओं ,विधायकों तथा निगम पार्षदों से मुलाकात की और अगले दिन से ही उन्होंने अपनी विधानसभा तथा अन्य विधानसभाओं में जनता के बीच पहुंचना शुरू कर दिया और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी मिलने लगे | लोग इसे विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देख रहे है |

सिसोदिया अपनी यात्राओं में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाते हैं उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मामलों में एक साजिश के तहत फंसाया गया है | मनीष सिसोदिया कहते हैं ईडी तथा सी.बी.आई.को मोहरा बना उनके और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे मामले बनाये गए ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया जा सके |

Advertisement

मनीष सिसोदिया कहते हैं डेढ़ साल बीतने के बावजूद कथित घोटाले में कोई नकदी बरामद नहीं हो सकी और ना ही जांच एजेंसियां चार्ज सीट पेश कर सकी जिससे जाहिर होता है सारे मामले फर्जी है | मनीष सिसोदिया इसी कड़ी के तहत आज मंगलवार को घोंडा विधानसभा के तीसरे पुसते पर पहुंचे जहां निगम पार्षद रेखा रानी तथा छाया शर्मा नें उन्हें राखी बाँधी और फूलों से उनका स्वागत किया | इस मौके पर पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा, बिजेंद्र प्रधान ,ठाकुर प्रेम पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे |

मनीष सिसोदिया नें मार्केट में दुकानदारों से तथा आम जनता से मुलाकात की | उन्होंने रास्ते में कई स्थानों पर लोगो को संबोधित भी किया | मनीष सिसोदिया नें कहा वे जहां भी जा रहे हैं उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है लोग अब समझ चुके है भाजपा आप पार्टी की लोकप्रियता से घबरायी हुई है और भाजपा को यह आभास हो चुका है दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है और चौथी बार भी दिल्ली की जनता आप पार्टी को सरकार सौपने का मन बना चुकी है | बिजेंद्र प्रधान नें बताया मनीष सिओसिद्य जिस मार्ग से भी निकले लोगो नें पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा अनेक लोगो नें मिठाई भी बांटी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *