सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आज़ादी की जंग से नहीं जेल यात्रा से लौटे हैं मनीष सिसोदिया : सुनील कुमार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

आज़ादी की जंग से नहीं जेल यात्रा से लौटे हैं मनीष सिसोदिया : सुनील कुमार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : पूर्व भ्रष्टाचारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आने के बाद खुद को आंदोलनकारी साबित करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि ना केवल दिल्ली अपितु देश की जनता यह जान चुकी है करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से उन्हें केवल जमानत मिली है ना की उन पर लगे आरोपों से मुक्ति | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार का | सुनील कुमार कहते है आबकारी घोटाले के रचयिता खुद को देशभक्त कहते है उन्हें शर्म आनी चाहिए | लेकिन आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने का बावजूद खुद को जनता के सामने हीरो बनाकर पेश कर रही है लेकिन जनता की आँखों में धूल नहीं झोंकी जा सकती |

Advertisement

सुनील कुमार कहते हैं काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती | देश की जनता इनकी असलियत समझ चुकी है आधे से ज्यादा मंत्री भ्रस्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे हैं | सुनील कुमार कहते हैं आम आदमी पार्टी, उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल उनके सहयोगी  मनीष सिसोदिया व मंत्रीमंडल में अब तक रहे सदस्यों की भ्रष्टाचार की साजिश केवल शराब घोटाले तक ही सीमित नहीं है। दिल्ली की जनता सब कुछ अच्छी तरह जानती है, मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाकर पदयात्रा करके सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे है ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर जनता को गुमराह करके सत्ता हथिया सके। सुनील कुमार नें  ने दिल्ली की जनता से  अपील की कि जमानत  पर जेल से बाहर घूम रहे मनीष सिसोदिया की झूठी कहानी, खोखली बातों में न आकर उनसे दिल्ली की बदहाल स्थिति पर सवाल पूछे। आबकारी नीति पर सवाल पूछे |

सुनील कुमार कहते हैं  कि मनीष सिसोदिया अपनी नौटंकी पदयात्रा के दौरान को अपनी रिहाई की कहानी बताते हुए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे है कि संविधान ने तमाचा मारा है, सीबीआई, ई.डी ने झूठे मामलों में अंदर किया आदि। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश की संवैधानिक प्रक्रिया पर आरोप लगाना मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं, मुखिया केजरीवाल की फितरत बन गई। केजरीवाल-सिसोदिया डा0 भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर तो लगाते है परंतु उनके द्वारा लिखे संविधान और उसके अंतर्गत न्याययिक व्यवस्था में विश्वास नही रखते है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *