सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

घर पहुंचकर भी पत्नी से नहीं मिल सके मनीष सिसोदिया, अस्पताल में भर्ती हुईं सीमा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मनीष सिसोदिया कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी बीमार पत्नी से नहीं मिल सके

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं. कोर्ट में उनके जमानत पर सुनवाई हुई है, अदालत ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रखा है.

अनुमति मिलने के बाद भी नही हुई मुलाकात

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अपनी बीमार पत्नी से मिलने घर पहुंचे, लेकिन फिर भी उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो सकी. दरअसल मनीष सिसोदिया के घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लोक नायक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत दी है. पत्नी की सेहत को देखते हुए उन्हें ये अंतरिम राहत मिली है. जिसके बाद मनीष सिसोदिया जेल से अपने घर पहुंचे हैं. हालांकि जमानत पर फैसला अभी भी कोर्ट में रिजर्व है.

मनीष सिसोदिया दिल्ली पुलिस की निगरानी में अपने घर पहुंचे. लेकिन सिसोदिया के घर पहुंचने से पहले ही तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्त लगाते हुए कहा है कि मनीष सिसोदिया अंतरिम जमानत के दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे. वे परिवार के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे. साथ ही मोबाइल और इंटरनेट का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *