सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर की वारदात नें किया देश को शर्मसार : शिखा गर्ग

2 मिनट पढ़ें
मणिपुर की वारदात नें किया देश को शर्मसार : शिखा गर्ग

मणिपुर की वारदात नें किया देश को शर्मसार : शिखा गर्ग

Advertisement

मणिपुर की वारदात नें किया देश को शर्मसार : शिखा गर्ग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : मणिपुर पिछले कई माह से आग में झुलस रहा है वहां रोजाना हिंसक वारदाते हो रही हैं | राज्य सरकार और केंद्र सरकार मूक दर्शक बनकर देख रही हैं | यह कहना है आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता ,राज्यसभा सदस्य डॉ.सुशील गुप्ता की सांसद प्रतिनिधि शिखा गर्ग का | शिखा
गर्ग कहती हैं जिस तरह से महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया और उनके वीडियो वायरल हुए उन्हें देख पूरे देश को शर्मसार करके रख दिया लेकिन अफ़सोस इस बात का है राज्य सरकार और केंद्र सरकार लम्बे समय तक खामोश रही और विपक्ष नें जब यह मुद्दा उठाया तो सरकार की आँख खुली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी |

Advertisement

शिखा गर्ग कहती हैं देश में अपराध दर लगातार बढ़ रही है और खासतौर से महिलाओं के प्रति अपराध ज्यादा हो रहे हैं लेकिन सरकार कोरी बयानबाजी के
अलावा कुछ नहीं कर रही | सरकार का रटा रटाया बयान  कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा काफी नहीं है | उन्होंने कहा इस तरह के जघन्य अपराध करने
वालों को सरे आम सजा का प्रावधान बना कर दंडित किया जाना चाहिए ताकि भविष में कोई इस तरह की हरकत करने की सोच भी नहीं सके | शिखा गर्ग कहती हैं  मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है उसे पूरी दुनिया नें देखा है | मणिपुर के हालत से पूरी दुनिया शर्मसार है लेकिन भाजपा सरकार बेशर्मी के हदें पार कर दूसरे राज्यों की तुलना मणिपुर से कर रही है |  मणिपुर की दंगाई और दर्दनाक परिस्थितियों को नियंत्रित करने की बजाय मणिपुर मुख्यमंत्री नें भाजपा की परिचित शैली में बयान देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा का देशवासियों के संकट के प्रति कोई दायित्व नही है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री दंगों को नियंत्रित करने की जगह कह रहे है कि मणिपुर में ऐसी सैंकड़ों घटनाऐं हुई है और कई एफआईआर दर्ज है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *