सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Manipur President Rule Removed: मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, युमनाम खेमचंद सिंह बनेंगे मुख्यमंत्री

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Manipur President Rule Removed: मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया, युमनाम खेमचंद सिंह बनेंगे मुख्यमंत्री

मणिपुर में लगभग एक साल बाद राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति शासन हटते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और बुधवार शाम को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बीजेपी विधायक युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें बुधवार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में एनडीए के विधायक इंफाल पहुंचे और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक एयरपोर्ट से सीधे लोकभवन पहुंचे, जहां औपचारिक रूप से सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई 2023 को चुराचांदपुर जिले में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात बिगड़ गए थे। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में लंबे समय तक हिंसा, आगजनी और तनाव का माहौल बना रहा। हालात काबू में न आने पर पिछले साल मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 12 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

Advertisement

अब करीब एक साल बाद राष्ट्रपति शासन हटने के साथ ही मणिपुर में लोकतांत्रिक सरकार की वापसी हो रही है। नई सरकार से राज्य में शांति बहाल करने, कानून व्यवस्था सुधारने और हिंसा से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम 6 बजे इंफाल स्थित लोकभवन में होगा।

इस दौरान मणिपुर बीजेपी चुनाव ऑब्जर्वर तरुण चुघ, बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट के प्रभारी संबित पात्रा और प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद पहली बार दो कुकी-जो विधायक एलएम खौटे और न्गुर्संगलुर सनाते भी इंफाल पहुंचे हैं, जिसे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अहम संकेत माना जा रहा है। नई लीडरशिप टीम के स्वागत को लेकर इंफाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी तैयारियां की गई हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *