सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मणिपुर भूस्खल में मलबे से निकाले गए 7 शव, 23 लोग लापता, पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास हुए भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं वहीं 23 अब भी लापता हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना और स्थिति की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से फोन पर बात की। वहीं मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। बुधवार आधी रात तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास भूस्खलन हो गया था। इसमें टेरिटोरियाल आर्मी के भी दो जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा रेलवे स्टाफ के करीब 10 लोग लापता हैं। धायलों की मदद के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से इजाई नदी का प्रवाह भी प्रभावित हो गया है। नदी तामेंगलोंग और नोनी जिले में बहती है। अधिकारियों का कहना है कि नदी के पानी और मौसम खराब होने की वजह से राहत बचाव का कार्य में मुश्किल आ रही है। सेना के हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। अडवाइजरी में कहा गया है कि नदी का बहाव रुकने की वजह से जलभराव हो गया है। निचले इलाकों में यह जल तबाही मचा सकता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *