सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अटारी बॉर्डर पर मनी बकरीद, BSF और पाक रेंजर्स ने आपस में भेंट की मिठाई

2 मिनट पढ़ें
अटारी बॉर्डर पर मनी बकरीद, BSF और पाक रेंजर्स ने आपस में भेंट की मिठाई

अटारी बॉर्डर पर मनी बकरीद, BSF और पाक रेंजर्स ने आपस में भेंट की मिठाई

Advertisement

 

आज देशभर में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर भारत और पाकिस्तान की सीमा पर सैनिकों ने आपस में मिठाई बांटी। इस दौरान की कुछ तसवीरें भी सामने आई है। आज ईद उल-अज़हा के खास मौके पर अमृतसर में वाघा-अटारी बॉर्डर पर BSF और पाक रेंजर्स ने आपस में मिठाई बांटकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

अटारी से BSF के द्वारा पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई भेंट की गई

BSF कमांडेंट जसबीर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि, “आज ईद के मुबारक अवसर पर ज्वाइंट चेकपोस्ट अटारी से BSF के द्वारा पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई भेंट की गई। ये परंपरा BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच बेहतर तालमेल में सहायक सिद्ध होती है। ये हमारी परंपराओं, सद्भावना की नीति और शांति की पहल के भी परिचायक हैं।

Advertisement

ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार

बता दें कि, आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म (Muslim Religion) में बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *