सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 4 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Mandsaur Road Accident: गरोठ हाईवे पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत

2 मिनट पढ़ें

Mandsaur Road Accident: गरोठ हाईवे पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ के पास आठ लेन हाईवे पर बुधवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक और डेढ़ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए।

दुर्घटना दोपहर लगभग 2:20 बजे आठ लेन और चार लेन के संपर्क मार्ग के पास हुई। जानकारी के मुताबिक परिवार दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर उज्जैन जिले के नाथपिपलिया गांव लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और सवार लोग सड़क पर गिर गए।

मृतकों की पहचान राधा (22), पत्नी लोकेश, और सपना (24), पत्नी अर्जुन, के रूप में हुई है। घायल अर्जुन (30), पुत्र मोहनलाल, तथा सोमिया (डेढ़ वर्ष), पुत्री अर्जुन, को उपचार के लिए गरोठ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सपना के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। घायल अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वे धार्मिक स्थल से घर लौट रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों तथा ट्रक के संबंध में जांच शुरू की। परिवार में हादसे के बाद शोक का माहौल है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *