Home मैं भी रिपोर्टर Open Drains Delhi: मंडोली सेवा धाम इंडस्ट्रियल रोड पर मौत को दावत...

Open Drains Delhi: मंडोली सेवा धाम इंडस्ट्रियल रोड पर मौत को दावत देते खुले नाले : जगदीश चौधरी

0
31

Open Drains Delhi: मंडोली सेवा धाम इंडस्ट्रियल रोड पर मौत को
दावत देते खुले नाले : जगदीश चौधरी

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : गोकुलपुर विधानसभा मंडोली सेवाधाम मेन रोड पर मंडोली चुंगी से लेकर केहर फार्म हाउस दिल्ली पुलिस पोस्ट तक सड़क के दोनों तरफ़ पीडब्ल्यूडी के अनेकों नाले अनेकों जगहों से खुले पड़े हैं। यमुनापार युनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया वजीराबाद मैन रोड पर सबोली-मंडोली श्मशान घाट से लेकर मंडोली जेल तक भी सड़क के दोनों तरफ भी नाले खुले पड़े हैं। आरडब्ल्यूए ने शिकायत की तो पीडब्ल्यूडी ने आनन फानन में सेवा धाम रोड पर कुछ खुले नालों पर अव्यस्थित स्लैब लगाकर खाना पूर्ति कर दी लेकिन चंद घंटों बाद ही नाले की सफाई के नाम पर लगाई गई स्लैब्स हटा भी दी गई। पीडब्ल्यूडी ने नाले की सही ढंग से सफ़ाई भी नहीं की और नाले से निकाली गाद भी नहीं उठाई और ना ही दोबारा स्लैब्स लगाना उचित समझा। अनेकों जगहों से खुले नाले राहगीरों को मौत की दावत दे रहें हैं अनेकों हादसे हुए हैं ।

अनेकों शिकायतों के बावजूद बेपरवाह गोकलपुर विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार नारियल फोड़कर स्वागत कराने में व्यस्त है। जगदीश चौधरी ने बताया कि हमनें दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, अर्बन डेवलेपमेंट मंत्री, नोर्थ-ईस्ट दिल्ली सांसद, गोकलपुर विधायक व पीडब्ल्यूडी को अनेकों लिखित शिकायतें की हैं लेकिन दिल्ली सरकार भी सौतेला व्यवहार अपनाते हुए गोकलपुर विधानसभा के 6 लाख रेजिडेंटस के साथ भेदभाव कर रही है। जगह-जगह नालें खुले पड़े हैं सड़क पर पानी भरता है रोजाना नालें मे गिरते हैं रेजिडेंटस। बच्चों, टीचर, अभिभावकों, कामगारों को इसी गटर के भरे पानी के बीच से गुजर कर आना जाना पड़ता है अपने गंतव्य स्थानों पर। पैदल आने जाने वाले, स्कूटर, बाईक, कामगार रेजिडेंटस खुले नाले मे गिरने को मजबूर हैं रोजाना ट्रेफिक जाम में फंसकर नरकिय जीवन जीने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here