सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक का तालिबानी तरीके से गला काटकर की हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान के उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दो लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना के बाद वीडियो भी जारी किए हैं और पीएम नरेंद्र मोदी तक को धमकी दी है। कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे हमलावरों ने वारदात को अंजाम देते वक्त भी वीडियो बनाया है।

वीडियो में दो हमलावर हाथ में तलावर लेकर अपना जुल्म कबूल करते दिख रहे हैं। तलवार पर खून और चेहरे पर हंसी दिखाते हुए दो शख्स कहते हैं, ”मैं मोहम्मद रियाज अंसारी और मेरे दोस्त मोहम्मद भाई, उदयपुर में सर कलम कर दिया है।” धार्मिक नारा लगाते हुए कहते हैं, ”हम जिएंगे आपके लिए और मरेंगे आपके लिए।” हमलवार आगे पीएम मोदी की हत्या की धमकी देते हुए कहता है, ”नरेंद्र मोदी सुन ले, आग तूने लगाई है और बुझाएंगे हम, इंसाअल्लाह मैं रब से दुआ करता हूं कि यह छुरा तेरी गर्दन तक भी जरूर पहुंचेगा। उदयपुर वालों नारा लगाओ गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा। दुआओं में याद रखना।” हत्या के आरोपी रियाज मोहम्मद ने 17 जून को ही वीडियो बनाया था और दावा किया था कि सिर कलम करने के बाद वह वीडियो शेयर करेगा। रियाज भीलवाड़ा के आसींद इलाके का बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी का नाम गौस मोहम्मद है। दोनों उदयपुर के खांजीपीर इलाके के रहते थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *