सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Murshidabad: मुर्शिदाबाद दौरे पर ममता बनर्जी, भाजपा ने जताई नाराज़गी; राज्य में हिंसा को लेकर सियासी ताप चढ़ा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Murshidabad: मुर्शिदाबाद दौरे पर ममता बनर्जी, भाजपा ने जताई नाराज़गी; राज्य में हिंसा को लेकर सियासी ताप चढ़ा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद रवाना हुईं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि अब जिले में स्थिति सामान्य हो रही है, इसलिए वह ज़मीनी हालात का जायजा लेने जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा भेजी गई हिंसा संबंधी रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें इस रिपोर्ट की जानकारी नहीं है और न ही राज्य में राष्ट्रपति शासन जैसी किसी संभावना की पुष्टि है।

मुख्यमंत्री के दौरे पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी को पहले ही मुर्शिदाबाद जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने देर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में लगातार हिंदू समुदाय पर अत्याचार होते हैं, संपत्तियाँ जलाई जाती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर कभी खुलकर नहीं बोलतीं।

Advertisement

घोष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का अब जाकर दौरा करना केवल एक रणनीति हो सकती है ताकि हिंसा के सबूतों को मिटाया जा सके। उन्होंने इसे एक “राजनीतिक दिखावा” करार दिया।

हालिया घटनाओं के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जहां मुख्यमंत्री शांति और स्थिरता की बात कर रही हैं, वहीं विपक्ष सरकार पर कार्रवाई में लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगा रहा है। ममता बनर्जी के इस दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि विपक्ष लगातार उनकी चुप्पी और निष्क्रियता को लेकर निशाना साधता रहा है। दौरे के दौरान उनके पीड़ित परिवारों से मिलने और प्रशासनिक समीक्षा करने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *