सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पार्थ चटर्जी पर ममता बनर्जी ने लिया बड़ा एक्शन, मंत्री पद और विभागों से हटाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता और ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटा दिया है। ममता ने कैबिनेट बैठक के बाद पार्थ को मंत्री समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। हल ही में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ED के रेड के बाद से ही पार्थ चटर्जी को मंत्रालय समेत सभी पदों से हटाए जाने की तेज होती मांग के बीच सीएम ममता ने आज कैबिनेट बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। पार्थ चटर्जी ममता बनर्जी की सरकार में उद्योग, कॉमर्स एंड इंटरप्राइजेज, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्री थे। ये विभाग फिलहाल खुद ममता बनर्जी देखेंगी। मंत्री पद से हटाए जाने पर सीएम ममता बनर्जी ने बयान दिया है। औद्योगिक प्रोत्साहन बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि एक लड़की के यहां से पैसा बरामद हुआ और वे इसे लगातार दिखा रहे हैं। मैंने पार्थ को हटा दी है क्योंकि मेरी पार्टी बहुत सख्त है। अगर किसी को लगता है कि यह दिखाकर वे धारणा बदल सकते हैं तो वे गलत हैं। ये खेल बहुत बड़ा है। मैं अभी नहीं बताऊंगी। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पार्थ चटर्जी को बली का बकरा बनाने के लिए हटाया गया है। BJP का जुलूस देखकर डर से पार्थ चटर्जी को हटा दिया। 5 बजे मीटिंग में निर्णय लेना था,अभिषेक बनर्जी श्रेय लेना चाहते थे लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पार्थ चटर्जी को समय से पहले हटा दिया गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *