सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-तीन साल की सजा होने पर बीजेपी सांसद डिसक्वालिफाई नहीं, फिर राहुल गांधी क्यों?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- बीजेपी सांसद तीन साल की सजा होने पर डिसक्वालिफाई नहीं, फिर राहुल गांधी क्यों?

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- सरकार कानून अपने हाथ में लेकर लोगों को डिसक्वालिफाई कर रही है, उनका मुंह बंद कर रही है.

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, बीजेपी के एक सांसद ने अनुसूचित जाति के डॉक्टर को तमाचा मारा था. तब उसने सांसद के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम (SC/ST Atrocities Act) के तहत केस रजिस्टर कराया था. इस केस में बीजेपी सांसद को तीन साल की सजा हुई लेकिन वह डिसक्वालिफाई नहीं हुआ.

‘लाइटनिंग स्पीड’

उन्होंने कहा कि, बीजेपी का सांसद 16 दिन के बाद स्टे लेकर फिर वापस लोकसभा आ सकता है लेकिन राहुल गांधी जी को जब डिफेमेशन केस में दो साल की सजा हुई होती है तो ‘लाइटनिंग स्पीड’ में डिसक्वालिफिकेशन होता है. इससे आप अंदाजा लगाईए कि सरकार किस ढंग से कानून अपने हाथ में लेकर लोगों को डिसक्वालिफाई कर रही है, उनका मुंह बंद कर रही है. और खासकर राहुल गांधी, जो खुलकर बोलते हैं, उनकी आवाज बंद करने की पूरी कोशिश कर रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लेकिन हमारी जो मुहिम है, लड़ाई है, वह जारी रहेगी. गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.

बजट सत्र में आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

Advertisement

आज सुबह कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बजट सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विषय पर चर्चा करने की मांग जारी रखने का निर्णय किया गया. कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, यह फैसला हुआ है कि कल सभी विपक्षी दलों के सांसद बजट सत्र पर तथ्य रखेंगे. सभी विपक्षी दलों के सांसद तिरंगा मार्च में भाग लेंगे.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई इस बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना (यूबीटी), तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए.

केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने तथा दो साल की सजा सुनाए जाने के मद्देनजर पिछले दिनों लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया.

‘‘मोदी उपनाम”

सूरत की एक अदालत ने ‘‘मोदी उपनाम” संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था तथा दो साल कारावास की सजा सुनाई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *