सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुंबई के माटुंगा में बड़ा रेल हादसा, पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे

2 मिनट पढ़ें
मुंबई के माटुंगा में बड़ा रेल हादसा, पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे

मुंबई के माटुंगा में बड़ा रेल हादसा, पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे

Advertisement

मुंबई के माटुंगा में बड़ा रेल हादसा, पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतरे

मुंबई के माटुंगा में बीती रात बड़ा रेल हादसा हुआ है। माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। खबर जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। जीआरपी ने ट्वीट कर बताया है कि रेलवे प्रशासन युद्धस्तर पर फंसे हुए यात्रियों को निकालने का काम कर रहे हैं।

जीआरपी मुंबई के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं

जीआरपी मुंबई के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जीआरपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी इमरजेंसी की हालत में 1512 नंबर डायल कर सूचित करें। हादसे के बाद से मध्य रेलवे का परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे सीपी के मुताबिक माटुंगा के पास चालुक्य एक्सप्रेस और मुंबई सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस के बीच मामूली टक्कर हुई है।

Advertisement

इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है

इस घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है। जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और वो नियमित तौर पर चल रही है। दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मध्य रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। रेलवे सीपी कैसर खालिद के मुताबिक गड़ग एक्सप्रेस ट्रेन को दादर स्टेशन ले जाया जा रहा है। ट्रेन में आरपीएफ की कड़ी तैनाती है और सभी यात्रियों का सामान सुरक्षित है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *