सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Maharashtra: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, गन्ने से भरा ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, गन्ने से भरा ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पिशोर घाट इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें गन्ने से भरा ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। यह दर्दनाक दुर्घटना सोमवार तड़के हुई, जब मजदूर ट्रक में सवार होकर यात्रा कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था और रात करीब 1 बजे घाट क्षेत्र में पलट गया। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे मजदूर गन्ने के बोझ तले दब गए। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण मदद मिलने में देरी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान किसन धन्नू राठोड़, मनोज नामदेव चव्हान, विनोद नामदेव चव्हान, मिथुन महारू चव्हान, कृष्णा मुलचंद राठोड़ और ज्ञानेश्वर देविदास चव्हान के रूप में हुई है।

Advertisement

अब पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई या इसके पीछे कोई और वजह थी। हादसे के बाद ट्रक चालक की भी तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *