सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 18 IAS को किया गया स्थानांतरण, जानें डिटेल

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 18 IAS को किया गया स्थानांतरण, जानें डिटेल

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के कई प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस सूचना के बाद प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया है.

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज (23 जनवरी) बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है. इसमें 18 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण किया गया है जबकि तीन को अतिरिक्त परिवार से मुक्त किया गया है. इसमें कई अधिकारियों को पदोन्नति में मिली है. विभाग ने उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दिया है. इनमें सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को तबादला कर बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं, बेतिया पश्चिमी चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पदोन्नति करते हुए पंचायती राज विभाग का सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही बक्सर के अपार्ट समाहर्ता सा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया हैं.

इसके अलावा उदिता सिंह जो वर्तमान में अभी मातृत्व छुट्टी में हैं उन्हें नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है. जबकि नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है.

इनका हुआ स्थानांतरण

इसके अलावा मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को तकनीकी विकास उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है. पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव पटना में पदस्थापित किया गया है. नवादा के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव पटना के पद पर तैनात किया गया है. मधुबनी के जिलाधिकारी नरेश झा को स्थानांतरित कर बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कटिहार पदस्थापित किया गया है. समाज कल्याण मंत्री जमा खान के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है.

Advertisement

बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है

खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव के आप्त सचिव शिव कुमार शैब को बंदोबस्त पदाधिकारी किशनगंज के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगल जो बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार में थे उन्हें इस प्रभार से मुक्त किया गया है. सारण प्रमंडल के छपरा के आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा के रूप में पदस्थापित किया गया है. अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति पटना के बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है.

कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त

हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, पटना के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. भागलपुर के नगर आयुक्त, योगेश कुमार सागर को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. पश्चिम चंपारण बेतिया के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी पटना के परियोजना निदेशक पर स्थानांतरित किया गया है. पहले से स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे इस पद पर अतिरिक्त प्रभार में थी उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है.

रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद को नगर आयुक्त नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है. मधेपुरा के उप विकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को नगर आयुक्त भागलपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है. दरभंगा के उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी को पश्चिम चंपारण बेतिया के विकास आयुक्त पर स्थानांतरित किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *