सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

झारखंड में बड़ा हादसा, रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना

2 मिनट पढ़ें
झारखंड में बड़ा हादसा, रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना

झारखंड में बड़ा हादसा, रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना

Advertisement

झारखंड में बड़ा हादसा, रोपवे पर ट्रालियों की टक्कर से पहाड़ी पर फंसे 48 लोग, मदद के लिए बुलानी पड़ी सेना

झारखंड में कल शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सबसे ऊंचे त्रिकूट रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे के कारण पिछले 20 घंटे से 48 लोग पहाड़ी पर ही फंस हुए हैं। इसके बाद एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपारेशन शुरू किया। हालांकि, बाद में लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी पर अभी भी लोग फंसे हुए हैं और उन्हें ड्रोन के माध्यम से खाना और पानी दिया जा रहा है।

रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी

जानकारी के मुताबिक, कल शाम यहां पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, इसी दौरान ऊपर की ओर जा रही ट्राली उससे टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर ही थीं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस हादसे को हुए करीब 20 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को सुरक्षित निकाला नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि, करीब 18 ट्रालियां ऊपर ही फंसी हुई हैं, जिसमें 48 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं।

Advertisement

लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया

अधिकारियों ने बताया कि, लोगों को निकालने के लिए जैसे ही सेना ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया। पंखे की तेज हवा से ट्रालियां हिलने लगीं, इससे लोगों की जान पर बन आई। जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि, फिलहाल रोपवे बंद है। ट्राली के डिस्पेलस होने से दुर्घटना घटी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि, रोपवे हादसे में दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। लोग अभी ऊपर ही फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं डीसी देवघर ने हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *