Home Breaking News तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई...

तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन

0
322

चेन्नई में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब बीच स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। दक्षिण रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब खाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था। इस ईएमयू को व्यस्त बीच-तांब्रम मार्ग की ओर ले जाया जा रहा था।

रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया

दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस गुगणेशन ने कहा, ‘‘शेड लाइन से प्लेटफॉर्म 1 पर एक खाली ईएमयू रेक को ले जाते समय, रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया और प्लेटफॉर्म 1 को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’उन्होंने कहा, ‘‘रेक पूरी तरह से खाली था और उसमें कोई यात्री नहीं था। प्लेटफॉर्म पर किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। शंटर ने रेक से छलांग लगा दी और उसे कोई चोट नहीं आई।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here