सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली के हर जिले में महिला थाना समय की जरूरत : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

दिल्ली के हर जिले में महिला थाना समय की जरूरत : नीलम चौधरी

Advertisement

दिल्ली के हर जिले में महिला थाना समय की जरूरत : नीलम चौधरी

* बढ़ रहे हैं महिलाओं के प्रति अपराध

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए हर जिले में एक महिला थाना खोलने पर गम्भीरता से विचार किया जा रहा है | यह पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा का अच्छा सुझाव है जिसके बारे में वे गहन मंथन कर रहे है यह कहना है वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता आर.डब्लू.ए.समस्त रोहताश नगर की महासचिव नीलम चौधरी का |

नीलम चौधरी कहती हैं महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे है | बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं महिला ठाणे होने से वे अपनों शिकायते बे-झिझक थानों में पहुंच कर कर सकेगीं क्योंकि वहां महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेगीं | महिला अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अब हर जिले में एक महिला थाना खोलने पर विचार कर रही है। सीपी सतीश गोलचा ने सभी 15 जिलों से इसे लेकर रिपोर्ट तलब की है। इसके आने के बाद मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद राजधानी में 15 महिला थाने बन सकेंगे। इसकी कमान भी महिला इंस्पेक्टर को दी जाएगी। इससे पहले साइबर फ्रॉड बढ़ने पर हर जिले में एक साइबर पुलिस स्टेशन खोले गए थे।

Advertisement

हर जिले में पहले से क्राइम अगेंस्ट विमिन सेल चल रहे हैं। नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली देश की राजधानी है और यहां महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. बावजूद इसके, राजधानी में एक भी महिला थाना नहीं है जो महिला सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है. दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर जिले में महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं |

यह स्थिति तब है जब राजधानी में रोजाना सैकड़ों शिकायतें महिलाओं के उत्पीड़न व अपराधों से जुड़ी दर्ज होती हैं. इतना ही नहीं, तीसरी बार दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री हैं. तब भी महिला थाने अभी तक नहीं बन पाए हैं. नीलम चौधरी कहती हैं अभी फिलहाल दिल्ली में महिलाओं को अपनी शिकायतें सामान्य थानों में ही दर्ज करानी पड़ती हैं. कई पीड़िताओं के लिए यह प्रक्रिया बेहद असहज हो जाती है, क्योंकि उन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने अपने साथ हुई घटनाओं का ब्योरा देना होता है.

महिला संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि महिला थाना बनने से पीड़िताओं को न सिर्फ सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनमें भरोसा भी बढ़ेगा. महिलाओं के लिए समर्पित थाने होने से उन्हें यह महसूस होगा कि उनकी बात गंभीरता से सुनी जाएगी. साथ ही उनकी निजता का सम्मान किया जाएगा. ऐसे में महिलाएं अपने साथ हुए अपराध को गहराई से महिला जांच अधिकारी को बता पाएंगी | नीलम चौधरी कहती है पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा की इस सोच को सलाम है आखिर उन्होंने इस तरफ कदम बढाये | ऐसा होने से महिलाओं को उनके घरो के नजदीक है महिला पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *