सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Mahila Congress Meeting: महिला कांग्रेस की बैठक में मतदाता सूची से, संबंधित प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mahila Congress Meeting: महिला कांग्रेस की बैठक में मतदाता सूची से, संबंधित प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आभा चौधरी, प्रभारी दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस सुनीता सहरावत, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुनीता धवन, नीतू सहरावत, समीरा छुगानी, रविता पाल, मीनू वर्मा, रिकी यादव, फिरदौसी खातून, कोमल शर्मा, प्रिया जयंत, संतोष मलिक, इन्द्रवती, शिखा मल्होत्रा तथा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह, सुनीता खन्ना, गीता और सुनीति मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुईं। बैठक के दौरान राजेश गर्ग ने SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और सभी पात्र मतदाता अपने फॉर्म सही जानकारी के साथ समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कराएं, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में महिला कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के संकल्प के साथ हुआ

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *