सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

महिला कांग्रेस ने नेतृत्व सृजन कार्यक्रम के साथ “प्रियदर्शिनी उड़ान” व “प्रियदर्शिनी सिलाई योजना” की शुरुआत की : अलका लांबा

2 मिनट पढ़ें
अलका लांबा

महिला कांग्रेस ने नेतृत्व सृजन कार्यक्रम के साथ "प्रियदर्शिनी उड़ान" व "प्रियदर्शिनी सिलाई योजना" की शुरुआत की : अलका लांबा

Advertisement

महिला कांग्रेस ने नेतृत्व सृजन कार्यक्रम के साथ “प्रियदर्शिनी उड़ान” व “प्रियदर्शिनी सिलाई योजना” की शुरुआत की : अलका लांबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों के लिए “नेतृत्व सृजन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव शामिल हुए और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने दिल्ली में दो महत्वपूर्ण योजनाओं प्रियदर्शिनी उड़ान योजना तथा प्रियदर्शिनी सिलाई योजना का शुभारंभ किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि आज दो योजनाओं की शुरुआत की जिसमें “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के अंतर्गत महिलाओं को सैनिटरी पैड बनाने का कार्य दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल के तहत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। प्रियदर्शिनी सिलाई योजना” की भी शुरुआत की जिसके अंतर्गत दिल्ली के हर जिले में सिलाई केंद्र स्थापित किए जाएंगे।और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।

Advertisement

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली कांग्रेस इन योजनाओं को हर विधानसभा तक ले जाएगी और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। काजी निजामुद्दीन ने महिला कांग्रेस की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन आज दिल्ली सहित देशभर में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम रच रहा है। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि दिल्ली में प्रियदर्शिनी सिलाई केंद्र खोले जाएंगे , इन केंद्रों में महिलाओं को आर्थिक न्याय के तहत सिलाई-कढ़ाई का काम दिया जाएगा।

इस अवसर पर सभी जिलों में सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया। महिला कांग्रेस ने यह भी घोषणा की कि “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के अंतर्गत दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे। आज कार्यक्रम में महिलाए जो सैनिटरी पैड बना रही है उन्हें चेक द्वारा धनराशि महिला कांग्रेस द्वारा दी गई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *