सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Yamuna Vihar Event: महेंद्र पाराशर नें किया अपने माता पिता की स्मृति में भंडारे का आयोजन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna Vihar Event: महेंद्र पाराशर नें किया अपने माता पिता की स्मृति में भंडारे का आयोजन

नई दिल्ली ( सी पी.एन.न्यूज़ ) : पं महेंद्र सिंह पाराशर अध्यक्ष ब्राह्मण समाज संस्था, यमुना विहार नें अपने निवास पर, स्वर्गीय माता पिता जी स्व.देवकरन शर्मा तथा कंछिदी देवी की आत्मा की शांति हेतु विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया | श्री पाराशर हर वर्ष भंडारे का आयोजन करते हैं | पं महेंद्र सिंह पाराशर ने बताया कि वे अपने माता पिता द्वारा दिए गए संस्कारों की प्रेरणा से अपने पूर्वजों की स्मृति में मित्रों, समाजसेवकों और सहयोगियों को भोजन प्रसाद खिलाकर सम्मानित करते हैं। साथ में, क्षेत्र के सभी लोगों में प्रसाद वितरण करते हैं।

सभी उपस्थित जनों ने, अध्यक्ष महेंद्र सिंह पाराशर के स्वर्गीय माता पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विवेक पाराशर, प्रशांत पाराशर, योगेश कौशिक, प्रभुदयाल शर्मा ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की शुरुआत की | इस मौके पर पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने कहा कि धर्म,कर्म की सार्थकता मानव धर्म के अपनाने से बढ़ती है तथा उन्होंने समाज में सक्षम लोगों को ऐसे कार्य करने का आह्वान किया | इस मौके पर वीर अर्जुन के मेट्रो एडिटर अश्वनी भारद्वाज नें भी पुष्पांजली अर्पित की |

Advertisement

इस अवसर पर राजनीति व सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रमोद गुप्ता चेयरमैन एमसीडी, अनिल वशिष्ठ पूर्व जोन चेयरमैन अमित शर्मा आईआरएस , निशांत मुद्गल सीएम सैक्टरी, सुभाष शर्मा पूर्व प्रत्याशी, भूपेंद्र मावी पूर्व चेयरमैन, राजू कुमार प्रधान पूर्व प्रत्याशी एमसीडी, चौधरी रोहतास पूर्व निगम पार्षद, प्रदीप शर्मा चेयरमैन नागरिक बैंक, विनय शर्मा डायरेक्टर नागरिक बैंक, चौधरी अजीत पूर्व निगम प्रत्याशी, हरीश शर्मा , वाईके शर्मा, आकाश शर्मा आदि के साथ साथ ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी में यशशर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, कृष्णदत्त शर्मा, मयंक शर्मा के साथ साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *