सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Mahendra Bhaskar statement Delhi: रसोई गैस की किल्लत नें छीने लाखों लोगो के काम धंधे : महेंद्र भास्कर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mahendra Bhaskar statement Delhi: रसोई गैस की किल्लत नें छीने लाखों लोगो के काम धंधे : महेंद्र भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रसोई गैस की भीषण किल्लत नें जहां लाखों घरों को प्रभावित किया है वहीं बड़ी तादाद में गरीब जनता के कारोबार की नीवं तक हिला दी है | और इसका भयंकर असर लोगो की रोजमर्रा की जिन्दगी पर पड़ना शुरू हो गया है | यह कहना है करोल बाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र भास्कर का | महेंद्र भास्कर कहते हैं वैसे तो पूरी दिल्ली में ही ढाबे तथा रेंस्त्राओं की भरमार है लेकिन करोलबाग में छोटे-मोटे ढाबों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट गेस्ट हॉउस की भरमार हैं इसी तरह रेहड़ी पटरी तथा ठेलियों पर खाने पीने के सामन बेचने वाले लोगो की एक बड़ी जमता है लेकिन रसोई गैस की किल्लत नें इन तमाम लोगो के रोजगार ठप्प कर दिए हैं |

Advertisement

कुछ लोग यदि इधर-उधर से जुगाड़ करके अपना कामधंधा चला भी रहे टन उन्हें बे महंगे दाम चुकाने पड़ रहे है ऐसे में उन्हें भी महंगे दाम पर अपने सामन बेचने पड़ रहे है | महेंद्र भास्कर कहते हैं सरकार की लचर रणनीति के चलते कालाबाजारी बढ़ रही है और उसी के चलते आज इस तरह के हालत बन गए हैं की शहर में रसोई गैस के चलते अफरा तफरी का माहौल बनता जा रहा है | जो लोग कभी भी रसोई गैस नहीं लेते थे वे भी आज अपने सिलेंडर भरवाने के जुगाड़ भिड़ाते देखे जा सकते हैं | जिनके घरों में पीएनजी कनेक्शन है वे भी एलपीजी का स्टोक जमा करने में लगे है | महेंद्र भास्कर कहते हैं गैस सिलेंडर कमी के कारण स्ट्रीट फूड, छोटे बड़े ढाबे और रेस्टोरेंट भी अब बंद हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में रोजगार नही, महंगाई पर नियंत्रण नही, अब सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को खाना तक नही मिल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *