सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

नासिक में शिरडी जा रही बस और ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

2 मिनट पढ़ें

महाराष्ट्र के नासिक-शिरडी हाईवे पर एक बस ट्रक से टकरा गई। वहीं इस हादसे इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग साई बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है की ठाणे से एक निजी लग्ज़री बस अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना की वजह से बस में कई यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। मुंबई से सटे अंबरनाथ, ठाणे और उल्हासनगर से यह तमाम साईं भक्त शिर्डी की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक यह दुर्घटना घटी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की है। इसके अलावा सीएम ने इस भीषण सड़क हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब 7 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में 7 महिलाएं, 2 छोटे बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *