सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ ने BJP की जीत में ऐसे किया तुरूप के पत्ते का काम

3 मिनट पढ़ें
बटेंगे तो कटेंगे

महाराष्ट: 'बटेंगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' ने BJP की जीत में ऐसे किया तुरूप के पत्ते का काम

Advertisement

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव कैंपेन के दौरान सीएम योगी की तरफ से दिया गया एक नारा काफी सुनने को मिला. हालांकि, इस पर बीजेपी के सहयोगी दल की तरफ से आपत्ति जताई गई, उसके बाद कैंपेन के आखिर दिन पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. सवाल उठता है कि क्या ऐसे नारों से भारतीय जनता पार्टी को कितना फायदा मिला है?

एक है तो सेफ वाले नारे पर राजनीतिक विश्लेषक प्रफुल्ल सारडा का कहना है कि दरअसल इसको पॉजिटिव तौर पर बीजेपी लोगों के बीच पहुंचाने में कामयाब रही.  बीजेपी ने कहा था कि अलग-अलग धर्मों, जातियों और समुदायों में नहीं बंटना है बल्कि हमें नए भारत के लिए वोट करना है.

इसके अलावा, जिस तरह से मदरसे से कुछ फतवे जारी किए गए थे, जिनमें ये कहा गया था कि आप महाविकास अघाड़ी को एकतरफा वोटिंग कीजिए, इसका भी बीजेपी को फायदा मिला है.

लोगों में उस फतवे का मैसेज अच्छा नहीं गया और उसका डैमेज महाविकास अघाड़ी को हुआ है. महायुति के पक्ष में एक बात ये भी गई कि जिस तरह से उसने मराठा आरक्षण को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है, मराठाओं के गुस्से को नियंत्रित करने का काम किया है, यानी महायुति ने जो-जो काम किया, उसे वे लोगों के बीच पहुंचाने में सक्षम रहे.

Advertisement

सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैक्टर लडकी-बहिन योजना को जाता है, बार-बार बीजेपी हो या फिर शिवेसना हो या फिर अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हो, उनकी तरफ से ये बार-बार कहा गया कि वहां कि महिला वोटर हमारे पक्ष में वोट करेंगे, क्योंकि उन्होंने उस लाडली-बहिन योजना के जरिए महिलाओं का सम्मान किया है और आगे भी करेंगे.

ये एक बहुत बड़ा मैसेज महायुति धरातल पर पहुंचाने में कामयाब रही. कहीं न कहीं इसका फायदा महिलाओं को दिवाली जैसे त्योहारों में भी हुआ है. इसका एक कलेक्टिव इंप्रेशन अगर हम देखें तो महायुति के लिए ये विन-विन सिचुएशन थी. पॉजिटिव सिचुएशन थी. इसी के परिणाम के तौर पर महायुति के इस तरह का चुनाव में फायदा देखने को मिला है. अब ये भी देखना पड़ेगा कि इनमें दोबारा मुखयमंत्री का चेहरा एकनाथ शिंदे होंगे या फिर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किसी को किया जाएगा.

दरअसल, महाराष्ट्र में इस बार मुख्य मुकाबला ही महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के बीच था. महाविकास अघाड़ी ने जोरदार टक्कर देने की कोशिश की. लेकिन उनके ही गढ़ में महाविकास अघाड़ी के नेताओं को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऐसे में जाहिर तौर पर एक बड़ा फैक्टर इसका बागी भी रहा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *