Home Breaking News दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में...

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक

0
199

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ED ने मलिक को 7 मार्च तक हिरासत में भेजा दिया था। ईडी ने मलिक को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 फरवरी गिरफ्तार किया था।

मलिक को 8 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया था

गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के 62 वर्षीय मंत्री और NCP के प्रवक्ता मलिक को 8 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया था। हालांकि बीते गुरुवार को उनकी हिरासत को बढ़ाकर 7 मार्च कर दिया गया। ईडी के अधिकारियों ने कहा था कि मलिक के 1993 के मुंबई बम विस्फोटों से जुड़े लोगों से संबंध थे। एजेंसी का कहना है कि यह जांच, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से संबंधित है।

मलिक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है

एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि मलिक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और मुसलमान होने के कारण उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जोड़ा जा रहा है। पवार ने मलिक के इस्तीफे की विपक्ष की मांग भी खारिज कर दी। राकांपा प्रमुख ने कहा, ”मलिक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उनका नाम दाऊद इब्राहिम से इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान हैं। मलिक और उनके परिवार के सदस्यों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here