सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Maharashtra Election: CM योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज, ‘यह हटेंगे तो…’

2 मिनट पढ़ें
Maharashtra Election

Maharashtra Election: CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज, 'यह हटेंगे तो...'

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के साथ जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटंगे तो कटेंगे’ नारे पर कहा कि बंटेंगे तो आपके पॉकेट कटेंगे. यह हटेंगे तो दाम घटेंगे, यह हमारा नारा है. पवन खेड़ा ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि फडणवीस रूठे हुए फूफा जी हैं, जो अमित शाह से नाराज चल रहे हैं.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में घुसपैठियों का आरोप लगाते हैं, लेकिन झारखंड में तो कोई बॉर्डर ही नहीं है तो कहां से आते हैं घुसपैठिए. सीमा सुरक्षा तो आपके पास है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम ही यही है कि इधर-उधर की बातें करके मुद्दे घुमाते हैं और ये नहीं स्ट्रेटजी चुनाव के दौरान बीजेपी लेकर आई है.

सज्जाद नोमानी के समर्थन पर भी बोले पवन खेड़ा
मौलाना सज्जाद नोमानी की ओर से महा विकास अघाड़ी  को 269 जगहों पर समर्थन देने की घोषणा पर भी पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आरएसएस बीजेपी को समर्थन देती है, तब तो किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कोई संगठन या कोई व्यक्ति हमें समर्थन दे रहा है, इनको क्यों दिक्कत है. यह बांटने की राजनीति कर रहे हैं.

Advertisement

सज्जाद नोमानी के समर्थन से घिरी MVA
सज्जाद नोमानी के महा विकास अघाड़ी के समर्थन पर महायुति और विश्व हिंदू परिषद ने घेरा है. विश्व हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि किसी मजहब विशेष के लोगों को यह निर्देश देना कि किस दल को वोट देना है, कानून के दृष्टिकोण से उचित नहीं है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ बताते हुए हिंदुओं को सचेत रहने के लिए कहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *