सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सीएम शिंदे रामलला के दर्शन किए, राम मंदिर के सहारे साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किये और राम मंदिर के सहारे शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तारीख पूछने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘घर का रास्ता’ दिखा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है। अयोध्या में सुबह रामकथा हेलीपैड पर उतरे शिंदे ने पहले रामलला और फिर हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी थे। शिंदे ने इस मौके पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पहले कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको झुठला दिया है और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। मंदिर भी बन रहा है और तारीख भी उन्होंने बता दी है, और जो पूछ रहे थे उनको घर का रास्ता भी दिखा दिया है।’’गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे अयोध्या मामले पर 2019 में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए अक्सर कहते थे कि भाजपा के लोग कहते हैं कि ‘‘मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।’’ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हमले जारी रखते हुए कहा, ‘‘जो लोग कहते हैं कि रावण राज है, अब मैं उन लोगों को कहूंगा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने वाली सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को देशद्रोह का कानून लगाकर जेल में डालने का पाप किया था, वह रावण है या राम है, बताओ?’’

Advertisement

उन्होंने मई 2020 में महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई साधुओं की हत्या के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘साधुओं का हत्याकांड जब हुआ तो वह चुपचाप बैठे थे लेकिन हमारी सरकार में ना साधु कांड होगा और ना ही गरीब लोगों पर अन्याय होगा। साधुओं का सम्मान करेंगे, उनकी रक्षा करेंगे। महाराष्ट्र में अब राम जी के आशीर्वाद से बनी सरकार काम कर रही है।’’शिंदे ने कहा, ‘‘अयोध्या में हम लोगों ने रामलला का दर्शन किया और वहां राम मंदिर निर्माण का काम भी देखा। मुझे इस बात की खुशी है कि इस बार प्रभु रामचंद्र जी का धनुष-बाण लेकर हम आए हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि हमारे हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का जो सपना था, लाखों-करोड़ों राम भक्तों का जो सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, वह पूरा हो रहा है।’’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *