सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Maharashtra bus accident: महाराष्ट्र बस हादसे में पांच की मौत, 24 से अधिक घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Maharashtra bus accident: महाराष्ट्र बस हादसे में पांच की मौत, 24 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर सुबह 5:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (एसटी) की बस से टकरा गई। इसके बाद, एक निजी यात्री बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इन दोनों वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बसों में बैठे यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, बोलेरो शेगांव से कोल्हापुर की ओर जा रही थी, जबकि एसटी कॉर्पोरेशन की बस पुणे से परवाड़ा जा रही थी। शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर जब इन दोनों वाहनों की टक्कर हुई, तो एक निजी यात्री बस भी अनियंत्रित होकर उनसे जा भिड़ी। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस और राहत दल ने घायलों को खामगांव के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे की वजह ओवरस्पीड और ड्राइवर की लापरवाही रही है। बोलेरो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लड़कियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार चार लोग नैनीताल से घूमकर हरियाणा के रोहतक लौट रहे थे। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और कार सवारों को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटों के बीच दो लड़कियों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *