सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महाराष्ट्र: भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत, बचाव कार्य जारी

3 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, एक की मौत, बचाव कार्य जारी

Advertisement

Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े विस्फोट की सूचना मिली है. इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई है. वहीं, कई अन्य कर्मचारियों के हताहत होने की भी प्राथमिक जानकारी है. फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है.

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे पड़े हैं. ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है. वहीं, बताया जा रहा है कि धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोगों के आने की आशंका है.

घटनास्थल पर पुलिस की टीमें मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो लोगों को बचाने में मदद कर रही है.

 

सीएम देवेंद्र ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
खबर है कि भंडारा जिले में एक आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 कर्मचारी फंस गए. उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है. बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी. जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्यों में शामिल है. चिकित्सा सहायता के लिए टीमों को भी तैयार रखा गया है.

Advertisement

सीएम फडणवीस ने बताया कि अभी तक मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्भाग्य से इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है. मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

नाना पटोले ने बताया मोदी सरकार का फेलियर
भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर हमला बोला है. नाना पटोले ने कहा कि यह धमाका मोदी सरकार का फेलियर बताता है.

14 कर्मचारी फैक्ट्री में थे मौजूद
धमाका शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह 10:30 से 10:45 के बीच हुई. इस समय फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे. अब तक की जानकारी के अनुसार, पांच लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वहीं, चार से पांच लोगों को गंभीर जख्मी अवस्था में बाहर निकाला गया है. मौके पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों के अलावा, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है.

क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?
भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की एक इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है. यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है. ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *