सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

श्रीवर्धन के समंदर तट पर मिली 2 संदिग्ध नाव, AK-47 और कारतूस बरामद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के समंदर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के रायगढ़ जिले के पास श्रीवर्धन के समंदर तट पर 2 संदिग्ध नाव मिली है। नाव से AK-47 और कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है की ये नाव रायगढ़ जिले में स्थित हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली है। हरिहरेश्वर तट मुंबई से 200 और पुणे से 170 किलोमीटर दूर बताया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार-दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली है। मामले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मामले पर सरकार गंभीरता से नजर बनाए हुए है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री ने बताया कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव यूरोप जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन खराब हो गया था। कोरियाई नाव से लोगों को निकाला गया। अब यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई है। आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने कहा कि वे इस मामले को आतंकी एंगल से देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आतंकी एंगल से भी देख रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाव ओमान में रजिस्टर्ड हुई है। यह एक आधिकारिक नाव प्रतीत होती है जिसकी हम जांच कर रहे हैं। यह आतंकवाद के उद्देश्य के लिए भी हो सकता है। यह किसी और देश का हो सकता है। हम सभी एंगल पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *