सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

महंत यति नरसिंहानंद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, गाजियाबाद में FIR दर्ज

2 मिनट पढ़ें
महंत यति नरसिंहानंद

महंत यति नरसिंहानंद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, गाजियाबाद में FIR दर्ज

FIR Against Yati Narsinghanand: गाजियाबाद के लोडिया नगर स्थित हिंदी भवन में 29 सितंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गुरुवार को महंत यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. महंत नरसिंहानंद पर दूसरे समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है. फिलहाल, अभी तक नरसिंहानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

सिहानीगेट थाने के पुलिस अधिकारी त्रिवेन्द्र सिंह की शिकायत पर महंत नरसिंहानंद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिहानी गेट पुलिस थाने के एसएचओ सचिन कुमार ने कहा, “एक कथित वायरल वीडियो के आधार पर महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन हमने अभी तक महंत नरसिंहानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वीडियो की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.”

क्या है पूरा मामला?
त्रिवेन्द्र सिंह ने बताया, गुरुवार की शाम को वह लोहिया नगर चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब वीडियो देखा तो पता चला कि 29 सितंबर को अमर बलिदानी मेजर आसाराम व्याग सेवा संस्थान के नाम से हिंदी भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद ने अपने भाषण में दूसरे समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं.

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया, उपनिरीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह की शिकायत पर महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है. बता दें, महंत नरसिंहानंद के खिलाफ इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *