सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

जादूगर शंकर पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग

3 मिनट पढ़ें
जादूगर शंकर

जादूगर शंकर पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग

जादूगर शंकर पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग

* चेयरमैन संजय गहलोत ने किया सम्मानित

नई दिल्ली( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : देश विदेश में ख्याति प्राप्त जादूगर सम्राट शंकर गुरुवार को दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग पहुंचे जहां आयोग के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिल्ली सरकार , संजय गहलोत एवं सैकड़ों सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में जादुई कला का अद्भुत प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शक आश्चर्य चकित हो गए। सम्राट शंकर ने बताया कि वे 30 हज़ार शो कर चुके है जिसमे 20 हज़ार शो तो केवल जनसेवा चेरिटी के लिए किए है। जादूगर शंकर ने आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को उनके मूलभूत अधिकारों को दिलाने में हमेशा आगे रहे। भौतिकवाद से ग्रसित विपत्तियों में लिप्त कर्मचारी भी इस जादुई कला से रोमांचित होकर अपने जीवन मे खुशियों का आनंद लें, यही सोचकर आज दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में आना हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए पलक झपकते ही असली नोटों का अंबार लगा दिया, इसी तरह आयोग में उपस्थित चेयरमैन एवं अन्य कर्मचारियों की घड़ी में चल रही सेकंड की सुई को जादू से रोक दिया। महान जादूगर ने खुमानी वाला फल भी जादुई तरीके से बनाकर दिखाया। इसके अलावा ताश के पत्तों के विभिन्न जादुई करतब दिखाए। इस अवसर पर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने
जादूगर शंकर को सम्मानित किया और कहा कि ये हमारा परम सौभाग्य है कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यों से प्रसन्न होकर देश की नामी गिरामी हस्तियां आये दिन आती रहती हैं। जादूगर सम्राट शंकर देश ही नहीं विदेश में भी जादुई कला का जौहर दिखाकर विख्यात है जिन्हें न केवल फिल्मी हस्तियां अपितु देश के प्रधानमंत्री भी उनकी जादुई कला के फैंन है।

चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि हम जादूगर सम्राट शंकर के आभारी है एवं दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की तरफ से सफाई कर्मचारियों और जादूगर शंकर को सम्मानित किया गया। उन्होंने तनाव दूर करने के लिए इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता और महत्व को जरूरी बताया और कहा कि आगामी दिनों में इस प्रकार के कभी कभार कार्यक्रम करने की सरकारों से सफाई कर्मचारियों के सम्मान में सिफारिश की जाएगी ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *