दिल्ली सरकार की पौधे निशुल्क देने की योजना से बढ़ेगी दिल्ली की हरियाली ; रोमेश गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यदि आप बागवानी के शौक़ीन है तो अब आपको इस पर ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं है दिल्ली सरकार नें नर्सरी से मुफ्त पौधे भिजवाने की व्यवस्था कर दी है | भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता नें दिल्ली सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाया एक रेखा गुप्ता सरकार का एक शानदार कदम बताया |
अब पौधे खरीदने के लिए न बाजार के चक्कर लगाने की जरूरत है, न ही जेब ढीली करने की। दिल्ली सरकार लेकर आई है एक शानदार स्कीम जिसमें आप घर बैठे बिल्कुल मुफ्त में पौधे पा सकते हैं। बस कुछ क्लिक कीजिए और अपने मनपसंद पौधे अपने नजदीकी सरकारी नर्सरी से उठाइए या घर पर डिलीवर करा सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को हरे-भरे पौधों से सजाना चाहते हैं। लेकिन पौधे खरीदने की कीमत या नहीं मिलने के कारण फंस जाते हैं तो अब आपकी ये चिंता खत्म हो सकती है।
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है सरकार की इस योजना से ना केवल शहर में हरियाली बढ़ेगी बल्कि लोग अपने घर के बगीचों में भी इस सेवा का मुफ्त फायदा उठा सकेगें | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं यह योजना दिल्ली को पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बनाने और लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अहम कदम है। दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत लोग बिना कोई पैसा खर्च किए घर बैठे पौधे मंगवा सकते हैं। खास बात ये है कि यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और बेहद आसान भी है।
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं आजकल घरों में पेड़-पौधे लगाना एक लोकप्रिय ट्रेंड बन गया है. लोग अपने लिविंग रूम, किचन, बालकनी और छत तक को हरियाली से सजाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार पौधे खरीदना झंझट भरा हो जाता है कहीं कीमत ज़्यादा होती है तो कहीं मनपसंद पौधे नहीं मिलते. ऐसे में हम आपके लिए एक आसान तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप बिना किसी खर्च के, घर बैठे ही सुंदर-सुंदर पौधे पा सकते हैं | श्री गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार की यह पहल पर्यावरण के संरक्षण और हरियाली को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न सिर्फ दिल्लीवासियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि शहर को भी हरा भरा बनाएगा |


