सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग’- अखिलेश यादव

3 मिनट पढ़ें
'सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग'- अखिलेश यादव

'सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग'- अखिलेश यादव

Advertisement

‘सीएम योगी के साथ मंच पर बैठे थे माफिया, मनमर्जी से चल रहे ये लोग’- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया. यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं.

सोनभद्र जिले में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर प्रहार किया. सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा. बीजेपी सरकार सोनभद्र, चंदौली और बनारस में माफियाओं को संरक्षण दे रही है. अखिलेश यादव की सभा में भारी भीड़ देखने को मिली.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रॉबर्टसगंज लोकसभा व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड और राबर्ट्सगंज लोकसभा प्रत्यासी छोटे लाल खरवार के पक्ष में वोट मांगा. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. संविधान, किसान और गरीब, नौजवान के मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. दुद्धी को जिला बनाने और बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना को पूरा करने का वादा किया.

ऐसी लूट कभी नहीं रही- सपा प्रमुख 

Advertisement

करीब 30 मिनट के संबोधन में अखिलेश यादव ने लोकल मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. मुख्यमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि दो दिन पहले वह बड़ी-बड़ी बातें करके गए हैं. जब वह खनन माफिया के खिलाफ बोल रहे थे, तब सभी माफिया उनके मंच पर पीछे बैठे थे. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और बनारस वाले माफिया आज बीजेपी के पीछे छिपे हुए हैं. सोनभद्र में ऐसी लूट कभी नहीं रही. यह जिला सबसे ज्यादा बिजली बनाता है, लेकिन यहीं के लोगों को बिजली नहीं मिल रही.

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अस्पताल बनाना शुरू किया था, कनहर सिंचाई परियोजना शुरू कराई लेकिन इस सरकार ने उसे रोक दिया. यह लोग मनमर्जी से चल रहे हैं. वह अपने मन की बात तो कहना चाह रहे हैं, लेकिन संविधान की बात नहीं सुनना चाह रहे. समाजवादी लोग लगातार काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा वाले केवल सपने दिखा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने निकले हैं, उसकी सरकार बदलने का मन देश की जनता ने बना लिया है. बाबा साहब का संविधान आपको बचाना है. सपा प्रमुख ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठा मुकदमा लगाकर सरकार ने जेल भेज दिया, ताकि आदिवासी लोग डर जाएं और वोट देने न जाएं. यहां के लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं, जो किसी से डरते नहीं हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *