सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गैंगस्टर्स एक्ट मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 10 साल की जेल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी इन दिनों योगी सरकार में सजा काट रहा है। योगी सरकार माफिया पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच गाजीपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट ने 1996 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुए 5 मामले में मुख़्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 की सजा भी सुनाई। साथ ही कोर्ट ने 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जो मुख्तार अंसारी किसी से डरता नहीं था आज वही मुख्तार सजा सुनते ही रो पड़ा। मुख़्तार अंसारी के साथ ही भीम सिंह को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल, गाजीपुर में वर्ष 1996 में सदर कोतवाली में मुख्तार अंसारी और भीम सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। ये मामला गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में 12 दिसम्बर को जिरह और गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने पत्रावली पर फैसले के लिए 15 दिसम्बर की तारीख नियत की थी। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में भी 25 नवम्बर को ही फैसला आना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी का तबादला हो जाने से प्रक्रिया रुक गयी थी। मुख्तार के खिलाफ 1996 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुख्तार के खिलाफ वाराणसी में 31 साल पहले एक मामले में सजा सुनाई गई है। बता दें मुख्तार पर कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय मर्डर केस और एडिशनल एसपी पर हुए जानलेवा हमले समेत पांच मुकदमें दर्ज थे। इनके आधार पर ही गैंगस्टर पर कार्रवाई की गई थी। मुख्तार की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई है। अंसारी के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के एक दूसरे मुकदमे को लेकर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *