सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Ludhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ludhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से दहेज लोभियों की क्रूरता और घरेलू हिंसा का एक बेहद शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के हैबोवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में महंगी महिंद्रा थार एसयूवी और बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने से बौखलाए पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को सरेआम सड़क पर बालों से पकड़कर घसीटा और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। बीच सड़क पर महिला के साथ हुई इस अमानवीय बर्बरता की पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो वायरल होने और पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ट्विंकल ने जगतपुरी पुलिस चौकी में दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव निवासी रितीश शर्मा के साथ पूरे रीति-रिवाज और सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर संपन्न हुई थी। ट्विंकल समराला चौक के पास अपना खुद का ब्यूटी सैलून चलाकर आत्मनिर्भर जीवन जीती हैं। आरोप है कि शादी के महज तीन महीने बाद ही पति रितीश शर्मा ने उसके क्रेडिट कार्ड और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखे से 50 हजार रुपये का पर्सनल लोन ले लिया। इसके तुरंत बाद पति और ससुराल वालों ने मायके से नई महिंद्रा थार गाड़ी खरीदकर लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

Advertisement

पीड़िता के अनुसार, जब उसके मायके वालों ने इतनी महंगी गाड़ी देने में असमर्थता जताई, तो रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत हुई, जिसके बाद आरोपी पति ने थार के बदले महंगी बाइक दिलाने की नई शर्त रख दी। नवरात्र के दिनों में इसी बाइक की मांग को लेकर रितीश ने घर के अंदर ट्विंकल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब पीड़िता घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों के घर की तरफ भागी, तो हैवान बने पति ने सड़क पर ही उसे दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने पत्नी के बाल पकड़कर उसे पक्की सड़क पर पटक दिया और उसके पेट व चेहरे पर ताबड़तोड़ लातें बरसाईं।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और उसके मायके वालों को सूचना दी। बहन के साथ मारपीट की खबर सुनकर जब पीड़िता का भाई गौरव और पिता मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में भाई गौरव के सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उसके सिर पर कई टांके लगाने पड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता और उसके भाई की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तथा सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?