सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत

3 मिनट पढ़ें

Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत

Unnao में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। Auras थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस Delhi से Gorakhpur जा रही थी। मंगलवार सुबह जब बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई, जिसके बाद बस पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक बस डगमगाई और जोरदार आवाज के साथ रेलिंग से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे। बाहर गिरे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई लोग बस के अंदर सीटों के नीचे फंस गए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटवाया और यातायात को दोबारा सामान्य कराया।

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आ रही है, हालांकि तकनीकी खराबी और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *