सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Lucknow Accident: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Lucknow Accident: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

लखनऊ में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज और रानीखेड़ा के बीच हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हुआ जब ई-रिक्शा चालक शनि (38) अपने रिश्तेदारों के साथ उन्नाव जिले के नवलगंज महाराजपुर में शादी में शामिल होकर दुबग्गा के जमालनगर लौट रहा था। ई-रिक्शा में उसके साथ गुड़िया (40) और उसके तीन बच्चे — जान्हवी (12), मानवी (10) और वंश (8) — सवार थे।

जैसे ही वाहन इब्राहिमगंज–रानीखेड़ा मार्ग पर पहुंचा, तभी मोहान रोड की ओर से आ रहे हरियाणा नंबर प्लेट वाले ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सभी सवार सड़क पर जा गिरे।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले विंदा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक शनि और 8 वर्षीय वंश ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की पहचान संभल निवासी मनवीर के रूप में हुई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना लापरवाही या तेज रफ्तार के कारण हुई।

लखनऊ में बढ़ते सड़क हादसों के बीच यह घटना फिर से सतर्कता और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *