जयकरण चौधरी को पीएसी कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर लवली का आभार जताया
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस कोऑर्डिनेटर जमीनी नेता जयकरण चौधरी को पार्टी हाईकमान द्वारा दिल्ली कांग्रेस की अहम कमेटी पीएसी कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है | दिल्ली कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के अलावा कई राज्यों में जिला प्रभारी तथा निर्वाचन अधिकारी रहे जयकरण चौधरी को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का नजदीकी माना जाता है | जयकरन चौधरी स्व.मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के यमुना विहार से चुनाव इंचार्ज भी रह चुके है | इस कमेटी में नामित किये जाने पर जयकरण चौधरी नें कांग्रेस अध्यक्ष ,मल्लिकार्जुन खड़गे ,संगठन मंत्री के .सी.वेणुगोपाल ,प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली का आभार व्यक्त किया है |
आज बड़ी संख्या में उत्तर पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस नेताओं नें अरविन्द्र सिंह लवली को मिल जयकरन चौधरी की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया | प्रमुख लोगो में शाहदरा उत्तरी जोन के पूर्व चेयरमेन ईश्वर बागड़ी, परमिन्द्र शर्मा,अजय अरोड़ा ,चौधरी नत्थू सिंह,अजित सिंह,मुकेश गौड़,अशोक नगर वार्ड से पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा,डी.के.अरोड़ा,ब्लाक अध्यक्ष शहजाद,राधाचरण राजोरा,मुकेश ब्रिजवासी,राजन लाल तोमर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | पार्टी द्वारा ईश्वर बागड़ी को भी मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाया गया है | जयकरन चौधरी ने कहा पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे पूर्ण निष्ठा के साथ उसे निभाएंगे |



