सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘पटपड़गंज में वोटर्स को लुभाने के लिए शराब…’, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार ने BJP पर लगाए आरोप

2 मिनट पढ़ें
अनिल कुमार

'पटपड़गंज में वोटर्स को लुभाने के लिए शराब...', कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार ने BJP पर लगाए आरोप

Advertisement

Delhi Chunav 2025: दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी अनिल कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेगी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और मांस का वितरण किया है. उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. दावा है कि अनिल कुमार के समर्थकों ने मांस के बड़े पैकेट पकड़े हैं. आरोप है कि सबूतों को घर के अंदर जला दिया गया.

घटना के बाद अनिल कुमार ने पुलिस और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं. पटपड़गंज का दंगल काफी दिलचस्प हो गया है. आम आदमी पार्टी ने इस बार मनीष सिसोदिया की जगह अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने चौधरी अनिल कुमार को मैदान में उतारा है. उन्होंने पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. बीजेपी से रविंद्र सिंह नेगी चुनाव लड़ रहे हैं. तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है. इसलिए पटपड़गंज सीट का चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गया है.

2008 में पटपड़गंज से विधायक रहे अनिल कुमार

अनिल कुमार ने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद से की. 2002 से 2007 तक पार्षद रहे अनिल कुमार ने 2008 में पटपड़गंज से विधायक का चुनाव जीता. इसके अलावा, दिल्ली प्रदेश यूथ और प्रदेश अध्यक्ष की भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है. पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली, उत्तराखंडी, गुर्जर, दलित, ओबीसी, ब्राह्मण और मुस्लिम रहते हैं. इलाके के प्रमुख मुद्दों में पीने का साफ पानी, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, सड़कों की खराब हालत और सुरक्षा शामिल हैं.

Advertisement

चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन से की ये मांग

चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम और आचार संहिता लागू की है. यदि किसी उम्मीदवार पर मतदाताओं को अवैध तरीके से लुभाने का आरोप सिद्ध होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना लोकतंत्र की नींव है. इसलिए ऐसे आरोपों की गहन जांच आवश्यक है. कांग्रेस उम्मीदवार अनिल चौधरी ने चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि निष्पक्षता और शुचिता लोकतांत्रिक प्रणाली में जरूरी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *