सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Punjab Women Scheme: पंजाब सरकार की तरह दिल्ली सरकार भी निभाएमहिलाओं से किया अपना वादा : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर
Advertisement

Punjab Women Scheme: पंजाब सरकार की तरह दिल्ली सरकार भी निभाएमहिलाओं से किया अपना वादा : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं से किया अपना मुख्य चुनावी वादा पूरा कर दिया है। पंजाब की सामान्य और अन्य श्रेणियों की महिलाओं व अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता। इसी विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से जो वादा करती है उसे पूरा भी जरूर करती है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के वादे के तहत पंजाब की सामान्य और अन्य श्रेणियों की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे और अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता मिलेगी। श्री तोमर ने बताया कि यदि किसी परिवार में एक से अधिक पात्र महिला सदस्य हैं, तो घर की प्रत्येक महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को महिलाओं के खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे जिसके तहत हर सामान्य वर्ग की महिला को तीन हजार और हर अनुसूचित जाति की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। श्री तोमर ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार को भी आम आदमी पार्टी से सीख लेनी चाहिए और चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे भाजपा को वह वादें पूरे करने चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी तब भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से किया अपना हर एक वादा पूरा किया था लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी के ऊपर हमेशा झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर अभी तक भाजपा ने जनता से किया अपना एक वादा भी पूरा नहीं किया, ना तो यमुना नदी की साफ सफाई का काम शुरू हुआ, ना ही महिलाओं के खाते में पैसे आए, ना ही लोगों को त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर मिले, ना ही जलभराव की समस्या रुकी, ना ही प्रदूषण नियंत्रण में आया और ना जाने कितने ऐसे वादे भाजपा ने किए थे जो ठंडे बस्ते में पड़े है। श्री तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की तरह झूठे, हवा हवाई वादे नहीं करती बल्कि अपने वादों को पूरा करती है और उनका लाभ जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि शायद भाजपा यह बात नहीं जानती कि आरोप लगाने में और कार्य करने में जमीन आसमान का अंतर है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *