सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

घनघोर प्रदूषण से राजधानी में उम्र कम हो रही हैं लोगो की : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

घनघोर प्रदूषण से राजधानी में उम्र कम हो रही हैं लोगो की : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी  दिल्ली में खतरनाक दमघोटू प्रदूषण से राहत देने की बजाय केन्द्र और दिल्ली सरकार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं यह कहना है राम नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय हों या मुख्यमंत्री गोपाल राय केवल बयानबाजी या आरोप प्रत्यारोप में लगे रहते हैं

Advertisement

परमानन्द शर्मा कहते हैं कांग्रेस के  कार्यकाल में रिज़ क्षेत्र की बाउडरी वाल बनाई गई थी और ग्रीन कवर क्षेत्र बढ़ाने पर काम किया गया और पेड़ लगाने का अभियान निरंतर चलाया जाता था। उन्होंने कहा कि आज ध्वस्त परिवहन व्यवस्था, प्रदूषण, खस्ता हाल सड़के, कूड़ा कचरा ग्रस्त गलियां, भरी नालियां और ओवर फ्लो सीवर, सीवेज प्लांटों की कमी, ध्वस्त सीवर सिस्टम, लैंड फिल साईटों पर कूड़े के पहाड़ बनना आदि कुछ ऐसी जटिल समस्याऐं हैं जिन पर नियंत्रण करने के में दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम में 15 वर्ष का भाजपा का शासन भ्रष्टाचार से परिपूर्ण था जिसमें पर्यावरण दुरस्त करने व प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई काम नही किया, वहीं स्थिति आम आदमी पार्टी की निगम में सत्तासीन होने के बाद है।

परमानन्द शर्मा  कहते हैं  कि कांग्रेस की  सरकार के दौरान कभी भी प्रदूषण खतरनाक स्थिति में नही हुआ, जो स्थिति वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले 9 वर्षों से है। उन्हांने कहा कि शीला जी पर्यावरण के प्रति इतनी संवेदनशील थी कि उन्होंने 12-13 साल पर्यावरण विभाग अपने पास ही रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण से न केवल लोगों की 10-12 वर्ष आयु कम हो रही है बल्कि प्रतिवर्ष 10 हजार बच्चे दुनिया में आने से पहले ही कोख में दम तोड़ रहे है और देश का भविष्य 5-11 वर्ष के बच्चे सांस और फैंफड़ों की बीमारी से ग्रस्त हो रहे है जबकि 14000 बच्चे प्रतिवर्ष सांस व अन्य बीमारियों से मर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *