सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

घोड़ी छोड़ JCB पर बैठ शादी में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन उसी पर होकर सवार आई सजना के द्वार

3 मिनट पढ़ें

डोली, गाड़ी छोड़ JCB पर सवार होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, हैरान कर देगा वीडियो

वीडियो में दुल्हन लग्जरी कार या डोली में नहीं, बल्कि जेसीबी पर बिदा होती नजर आ रही है. फूलों से सजी इस जेसीबी पर सवार दुल्हन ने 10 किलोमीटर का सफर तय कर ससुराल की चौखट पर कदम रखा.

शादी फंक्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे और शेयर किए जाते हैं. कभी दूल्हा दुल्हन की एंट्री दिल लूट लेती है, तो कभी बारात में हुआ अतरंगी धमाकेदार डांस देखकर लोग झन्ना जाते हैं. हाल ही में शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें दुल्हन की विदाई देखकर लोग खूब मौज ले रहे हैं. आज तक आपने दुल्हन को पालकी, डोली या फिर गाड़ी में बिदा होते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में अपनी दुल्हन को खास और यादगार तरीके से बिदा कराने के चक्कर में दूल्हे ‘मियां’ दुल्हन को जेसीबी पर ससुराल ले जाते दिखे.

दुल्हन ने JCB से 10 किलोमीटर का सफर तय किया

वीडियो में लाल जोड़े में सजी धजी नयी नवेली दुल्हन किसी लग्जरी कार या डोली में नहीं, बल्कि जेसीबी पर बिदा होती नजर आ रही है. फूलों से सजी इस जेसीबी पर सवार होकर दुल्हन ने 2 या 4 नहीं, बल्कि 10 किलोमीटर का सफर तय किया और उसके बाद ससुराल की चौखट पर कदम रखा. लोग अक्सर अपनी शादी के इन खास पलों को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते रहते हैं, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे का यह जरा हटके तरीका लोगों के भी होश उड़ा रहा है.

ट्विटर पर इस वीडियो को 14 जून को शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘रांची में दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा जेसीबी से पहुंचा. जेसीबी से दुल्हन की विदाई का वीडियो.’ यह वीडियो रांची के टाटीसिलवे गांव का बताया जा रहा है. जहां दुल्हन को अनोखे अंदाज में घर लाने के लिए दूल्हे ने गाड़ी की जगह JCB को चुना. वहीं इस दौरान जेसीबी को आरामदायक बनाने के लिए उसके बकेट में गद्दे बिछाए गए, ताकि दूल्हा-दुल्हन आराम से ये सफर तय कर सके. 1 मिनट 13 सेकंड का यह वीडियो देख लोग हैरान है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *