Laxman Rawat: लक्ष्मण रावत को बनाया कांग्रेस नें उत्तर पूर्वी लोकसभा का प्रभारी
नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज ) वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उर्जावान उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत को पार्टी हाईकमान नें अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है | लक्ष्मण रावत इससे पहले भी लोकसभा प्रभारी का दायित्व संभाल चुके है | जमीनी स्तर पर सन्गठन से जुड़े श्री रावत पूर्व में पटपड़ गंज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है |
उनकी नियुक्ति से जमीनी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है | रोहताश नगर से पार्टी के विधानसभा प्रभारी सूरज बाल्मीकि नें श्री रावत की नियुक्ति का स्वागत किया है उन्होंने पार्टी हाईकमान तथा दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा श्री रावत जमीन से जुड़े नेता है उनके मार्गदर्शन में पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी | बाबरपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नवीन चन्द्रा नें भी श्री रावत के प्रभारी बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा श्री रावत को सच्चे तथा मेहनती कार्यकर्ताओं की पहचान है निश्चित रूप से उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और सन्गठन को मजबूती भी मिलेगी | नवीन चन्द्रा नें प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का आभार जताते हुए कहा उन्होंने उत्तरांचल समाज का भी मान बढ़ाया है | नवीन चन्द्रा नें शैलेंद्र चौधरी को बाबरपुर जिला कांग्रेस प्रभारी तथा बालकिशन बाली को करावल नगर जिले का प्रभारी बनाने पर भी शुभकामना दी |



