Home देश दुनिया Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू की...

Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

0
38

Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच विदेशी धरती पर पहले खुले तौर पर गैंगवार की घटना सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी सदस्य जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा को दुबई में गला रेतकर बेरहमी से मार दिया गया। इस हत्या की जिम्मेदारी प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

सूत्रों के अनुसार, जोरा सिद्धू लॉरेंस बिश्नोई का भरोसेमंद सदस्य था और दुबई से गैंग के इंटरनेशनल ऑपरेशन्स को हैंडल करता था। रोहित गोदारा ने दावा किया कि जोरा ने जर्मनी में उसके भाई पर हमला करवाने की साजिश रची थी। इसको लेकर ही उसने दुबई में जोरा की हत्या कर दी।

सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित गोदारा ने खुलकर लिखा कि दुबई में हुई हत्या लॉरेंस गैंग के गद्दार जोरा सिद्धू के खिलाफ की गई। उसने आगे चेतावनी दी कि दुश्मन कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं और जहां पुलिस नहीं पहुंच सकती, वहां वह पहुंचकर अपने काम को अंजाम देंगे। उसने यह भी साफ किया कि दुबई से लॉरेंस के नाम पर धमकियां देने वाला जो भी है, उससे निपटना उनके लिए तय है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना भारत के दो गैंग्स के बीच विदेशी धरती पर हुई पहली गंभीर टकराव की मिसाल है। इससे पहले अमेरिका में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और रोहित गोदारा गैंग के बीच फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इसी साल कनाडा में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर पहली बार फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी हरी बॉक्सर ने ली थी। इसके बाद वहां दो बार और फायरिंग की घटनाएं हुईं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह गैंगवार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है और विभिन्न देशों में दोनों गैंग के सदस्य लगातार एक-दूसरे पर हमले करने के प्रयास में हैं। दुबई में जोरा सिद्धू की हत्या इस पूरी वारदात में गैंगस्टरों की हिंसक कार्रवाई और उनके इंटरनेशनल नेटवर्क की गंभीरता को उजागर करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here