सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Laughter Chef 2: नई कास्ट नहीं कर पा रही है लोगों को इंप्रेस, यूजर्स बोले- ‘मजा नहीं आ रहा, बोरिंग है’

2 मिनट पढ़ें
Laughter Chef 2

Laughter Chef 2: नई कास्ट नहीं कर पा रही है लोगों को इंप्रेस, यूजर्स बोले- 'मजा नहीं आ रहा, बोरिंग है'

Laughter Chef 2: कॉमेडी के साथ कुकिंग का तड़का लगाकर लाफ्टर शेफ 2 आ गया है. दूसरे सीजन में कई नए सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं. आए दिन शो क नए प्रोमो आते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग खूब कमेंट करते हैं. लाफ्टर शेफ 2 में रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, एल्विश यादव, समर्थ, अब्दु और मन्नारा नजर आ रहे हैं. मगर लोग नई कास्ट को पसंद करने की जगह पुरानी कास्ट को मिस कर रहे हैं.

लाफ्टर शेफ 2 का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें अब्दु के पार्टनर एल्विश बने हैं. एल्विश का इंग्लिश में हाथ टाइट है तो दोनों की मस्ती देखने में काफी मजा आ रहा है. वहीं मन्नारा और सुदेश की नोंक-झोंक काफी अच्छी लग रही है. मगर कुछ फैंस को ये अच्छा नहीं लग रहा है.

फैंस को याद आई पुरानी कास्ट
लाफ्टर शेफ 2 के नए प्रोमो पर लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये नए सीजन में पहले जैसी बात नहीं है. पहला सीजन आइकॉनिक था. वहीं दूसरे ने लिखा-पुरानी कास्ट वापस लेकर आओ. एक ने लिखा- पुराने लोग लेकर आते तो ज्यादा बेटर होता. एक यूजर ने लिखा- पहले सीजन जैसा मजा नहीं आ रहा है, बोरिंग है.

 

बता दें पिछले सीजन में राहुल वैद्य के साथ अली गोनी, करण कुंद्रा के साथ अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर के साथ रीम शेख और सुदेश लहरी के साथ निया शर्मा नजर आए थे. सुदेश के साथ निया की जोड़ी को लोग मिस कर रहे हैं. उनकी और मन्नारा की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है. वहीं कुछ लोग अली को वापस लाने के लिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें रुबीना कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं.

लाफ्टर शेफ 2 इसी महीने 25 जनवरी से शुरू हो चुका है. शो हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे आता है. अब इसके नए एपिसोड का फैंस इंतजार कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *