Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Garbage: लैंडफिल साइटों से कूड़ा हो रहा है लगातार कम :...

Delhi Garbage: लैंडफिल साइटों से कूड़ा हो रहा है लगातार कम : विनीत जैन

0
211

Delhi Garbage: लैंडफिल साइटों से कूड़ा हो रहा है लगातार कम : विनीत जैन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कूड़ा निस्तारण (बायोमाइनिंग) के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला प्रवक्ता विनीत जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार के राज में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइटों से कूड़ा हो रहा है लगातार कम। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट पर कचरे के निपटान की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए है। श्री जैन ने बताया कि पिछले 18 महीनों में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइटों से कुल 2.16 करोड़ मीट्रिक टन पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा चुका है जिससे करीब 100 एकड़ जमीन खाली हुई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक, ओखला और भलस्वा लैंडफिल साइट्स को अगले 3 महीनों के भीतर पूरी तरह से साफ करने की उम्मीद है जबकि गाजीपुर के लिए दिसंबर 2027 का लक्ष्य रखा गया है। श्री जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल पुराने कूड़े के पहाड़ों को हटाना ही नहीं है बल्कि रोजाना आने वाले नए कचरे के प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) तंत्र को भी मजबूत करना है ताकि भविष्य में कचरे के नए पहाड़ न बनें। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहा पिछली सरकार सिर्फ झूठे दावे करती थी वहीं भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने सच में लैंडफिल से कूड़े के पहाड़ को कम कर के दिखाया है। श्री जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे दिल्ली सरकार उन सभी वादों को पूरा करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here